कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। श्री गुरु अंगद देव जी महाराज, श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज व श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर रविवार को पाण्डु नगर गुरुद्वारे में कीर्तन समागम हुआ। समागम की शुरुआत सुबह सुखमनी साहिब के पाठ से की गई। इसके बाद मुरादनगर से आए भाई सज्जन सिंह और दिल्ली से आए भाई जसपाल सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सीकली घर के बच्चों ने शबद गायन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के पदाधिकारियों ने केस्को के निदेशक राकेश वार्षेणेय, मनोनित पार्षद सरदार नीतू सिंह, जसवीर सिंह सचदेवा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। अरदास के बाद संगत को गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रधान राजबीर सिंह ग्रोवर, मनमोहन सिंह सलूजा, हरदीप सिंह सेतिया, अमरजीत सिंह पचनंदा, कुलदीप सिंह, अरविंदर सिंह, कार्तिक कपूर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.