दरभंगा, अप्रैल 14 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम मिशन के अन्तर्गत दरभंगा जिले में पांडुलिपियों के संरक्षण, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने सोमवार को विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर वहां संरक्षित पाण्डुलिपियों का अवलोकन किया। इस दौरान लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाईब्रेरी के सचिव तरुण कुमार मिश्रा, कल्याणी फाउंडेशन, दरभंगा के कार्यपालक पदाधिकारी श्रुतिकर झा, पुस्तकालयाध्यक्ष पारस तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के प्रभारी कुलपति डॉ. दिलिप कुमार झा से मुलाकात की गई। भ्रमण के दौरान संबंधित संस्थानों में उपलब्ध पाण्डुलिपियों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति व संरक्षण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.