पीलीभीत, मार्च 24 -- माधोटांडा/कलीनगर। हिटी जंगल का बाघ पाडा का शिकार करने निकला और चूक गया। इसका वीडियो तेजी से वारयल हुआ है। यही हीं जंगल में खटीमा मार्ग पर रात में बाघ को अशिष्ट शब्द कहे जाने और परेशान किए जाने का भी वीडियो वायरल हुआ है। दोनों ही वीडियो की जानकारी अधिकारियों को है।दरअसल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के ग्रासलैड में जब बाघ ने अपना मनपंसदीदा भोज्य पाडा देखा तो बहुत ही चतुराई से छलांग लगा कर पाडा को दौड़ा लिया। पर ग्रासलैंड का राजा पाडा जंगल के राजा बाघ के गच्चा देने में कामयाब रहा। अंत में हांफते हुए पाड़ा को आंख से ओझल होते हुए देख बाघ निराश दिखा। इसका वीडियो वायरल हुआ है। माना जा रहा है कि बाघ यही कह रहा होगा कि हाथ आया बढिया शिकार गच्चा दे गया।बाघ को परेशान करते कार सवारों का वीडियो वायरलमाधोटांडा। माधोटांडा खटीमा मार्ग पर रात...