पाड़हा जतरा में बनेंगे 20 अस्थाई शौचालय व प्याऊ
रांची, मई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड युवा मंच बेड़ो के बैनर तले आगामी तीन जून को बारीडीह जतरा मैदान में होने वाले 37वें वार्षिक पाड़हा जतरा समारोह में लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। आगंतुक महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 अस्थाई शौचालय, एक बड़ा पक्का बोरिंग और 10 नल वाला प्याऊ बनाया जाएगा। यह जानकारी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इससे पूर्व मंच के पदाधिकारियों ने बारीडीह जतरा बागीचा का निरीक्षण किया। मसूद आलम ने कहा कि जतरा समारोह में कई राज्यों से लाखों लोग शामिल होते हैं, इसलिए महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.