पाड़ली में ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायिरंग मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। पाडली गुर्जर गांव में एक ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फायिरंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर निवासी दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चार अप्रैल को उनके भतीजे का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि समझौता होने के बाद भी युवक उनसे और भतीजे से रंजिश रखते आ रहे थे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में बाइक सवारों ने ग्रामीण के घर पर की ताबड़तोड़ फायिरंग इसी चलते 19 अप्रैल की रात करीब दो बजे युवकों ने उनके घर के बाहर आकर दो राउंड फायिरंग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.