पाकुड़, मार्च 13 -- प्रखंड के पाड़रकोला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार को भारत सरकार की ओर से नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनकयू ऐएस)के तहत राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन किया गया। केंद्रीय टीम में शामिल डॉ. कल्याण सिंह और डॉ. तापस कुमार ने अस्पताल में उपलब्ध 12 सर्विस पैकेज के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की सघन जांच की। इस दौरान टीम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता और रिकॉर्ड संधारण का बारीकी से निरीक्षण किया। ​मौके पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद ने बताया कि यह मूल्यांकन अस्पताल की सेवाओं को राष्ट्रीय मानक पर खरा उतारने के लिए किया गया है। टीम के साथ जिला से आए प्रतिनिधि मिस्टर मोइन भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र की ग्रेडिंग और ग...