पिथौरागढ़, अगस्त 1 -- बेरीनाग। महाविद्यालय में हिन्दी विभाग की ओर से मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी पाठ व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. दीप्ति मिश्रा ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिसमें उनके साहित्यिक अवदान, सामाजिक दृष्टि तथा हिंदी कथा-साहित्य में उनके अमूल्य योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराया। प्राचार्य पाण्डेय ने प्रेमचंद के साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता व मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में छात्रा मीनाक्षी खाती, डॉ. रेखा मेहता, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ.जेपी त्यागी, डॉ. सुनील पंत, डॉ. ललित चंद, डॉ. संतोषी, डॉ. रेनू टम्टा, डॉ. रश्मि सेलवाल, डॉ. कवींद्र सिंह बोरा, डॉ. रेखा मेहता, डॉ. दी...