हाथरस, अप्रैल 3 -- माध्यमिक व निजी स्कूलों में एक अप्रैल से नवीन सत्र की शुरूआत हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया स्कूलों में चल रही है। अब डीआईओएस के सतर से समस्त स्कूल संचालकों को निर्देश जारी किए गए है कि एनसीइआरटी की पुस्तकों के जरिए पठन पाठन कार्य कराया जाए। इसके साथ स्टेशनरी के लिए बाध्य नहीं किया जाए। यदि विद्यार्थियों को बाध्य किया गया तो ऐसे सकूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। डीआईओएस संत प्रकाश ने यूपी व सीबीएसई स्कूल संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वर्तमान में विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि एनसीईआरटी की पुस्तकें ही छात्र/छात्राओं के पठन-पाठन हेतु लगायी जायें जिससे अभिभावकों को अतिरिक्त भार न उठना पड़े। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्...