कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- जनपद के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। इसी के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी तेज हो गए हैं। गुरुवार को कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव के निर्देश पर कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा दिखाई दी। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामकृष्ण साहू ने बच्चों को पुस्तकें वितरित करते हुए कहा कि ये किताबें पूरे शैक्षिक सत्र में उनके ज्ञान का आधार हैं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.