प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल में विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि सावरकर दूरदर्शी व्यक्तित्व थे और उनके जीवन-चरित्र को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। कहा कि उन्हें स्वतंत्र भारत में अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। पूर्व प्रधानाचार्या आशा बेहेरे ने उन्हें त्याग का प्रतीक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...