धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के धनबाद महानगर ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में संचालित महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को सेल्फ फाइनेंस्ड करने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस बाबत प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर पाठ्यक्रमों को पूर्व की तरह सरकारी वित्त पोषित व्यवस्था के तहत संचालित करने की मांग की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी और सुधांशु गुप्ता द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट स्टडीज, फॉरेन लैंग्वेज, कंप्यूटर साइंस, आर्ट एंड कल्चर और ईवीएस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रमों को सेल्फ फाइनेंस्ड नहीं करने का आग्रह किया गया। परिषद का कहना है कि कोयलांचल क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों स...