प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमपी हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार विकसित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समयबद्धता और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई शुरू करने का आह्वान किया।डीन एकेडमिक प्रो. नीरज त्यागी ने विद्यार्थियों को अकादमिक कार्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम, परीक्षा व्यवस्था, उपस्थिति और शैक्षणिक नियमों की जानकारी दी। अधिष्ठाता योजना एवं विकास प्रो. नरेश कुमार ने संस्थान की आधारभूत, शैक...