चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। विंध्य श्रृंखलाओं व घनघोर जंगलों से घिरे पाठा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक में कार्यकर्ता क्रमिक अनशन में बैठे है। अभी तक प्रशासन ने आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली है।बुमुमो जिलाध्यक्ष प्रखर पटेल ने बताया कि पाठा की समस्याओं को लेकर कई बार प्रदर्शन के बाद भी समाधान नहीं हुआ। देवांगना घाटी से ददरी-मारकुंडी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना जरुरी है। इसी तरह रुकमा बुजुर्ग में बने पुस्तकालय का संचालन, मारकुंडी, इटवा और सरैया में नए पुस्तकालयों का निर्माण किया जाना चाहिए। कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, वह लोग आंदोलन पर डटे रहेंगे। जिला प्रशासन पाठा की समस्याओं पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.