चित्रकूट, अप्रैल 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने पाठा क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल व किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। लामबंद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहंुचकर प्रदर्शन के साथ डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम अजय यादव को सौंपा है। पाठा क्षेत्र में अभ्युदय कोचिंग सेंटर की शुरुआत के साथ ही बहिल पुरवा में गेहूं खरीद संचालित करने की ज्ञापन में मांग की गई है।ज्ञापन में अवगत कराया कि पाठा क्षेत्र शैक्षिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। यहां के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संसाधनों एवं उचित मार्गदर्शन के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिल पा रही है। आर्थिक कमजोरी के कारण अधिकांश विद्यार्थी निजी कोचिंग संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं। फलस्वरुप रुखमा खुर्द में मुख्यमंत्री अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.