चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। छत्रपति सेना ने मानिकपुर व मऊ तहसील के पाठा क्षेत्र में बिजली-पानी से लेकर अन्य कई समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के साथ डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। अवगत कराया कि अनियमित बिजली आपूर्ति की वजह से भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब हो रही है। विभागीय अधिकारी इसमें कोई सुधार नहीं कर रहे है। रोहित सिंह पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पेयजल संकट, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, अनियमित विद्युत आपूर्ति, सीएचसी निर्माण, ग्रामीणों के लंबित पट्टों की पैमाइश एवं कब्जा दिलाने आदि की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। अवगत कराया कि मऊ एवं मानिकपुर क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट है। लगातार जलस्तर नीचे खिसकने से हैंडपंप जवाब दे रहे है। ज्यादातर हैंडपंप खराब हो चुके है। अनियमित जलापूर्ति के ...