चित्रकूट, मार्च 16 -- चित्रकूट। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। रविवार को एलआईसी तिराहा स्थित शहीद पार्क में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। जिलाध्यक्ष प्रखर पटेल ने बताया कि पाठा की समस्याओं को लेकर कई बार प्रदर्शन के बाद भी समाधान नहीं हुआ। देवांगना घाटी से ददरी-मारकुंडी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना जरुरी है। इसी तरह रुकमा बुजुर्ग में बने पुस्तकालय का संचालन, मारकुंडी, इटवा और सरैया में नए पुस्तकालयों का निर्माण किया जाना चाहिए। इस दौरान समाजसेवी मुकेश पटेल, संदीप पटेल, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, रामभवन, सीताराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 16 सीएचआई-03: कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण।चित्रकूट। कर्वी तहसील क्षेत्र के भीटाखेड़ा व कांडीखेडा में सड़क...