पाठामारी पुलिस ने 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
किशनगंज, अगस्त 6 -- किशनगंज। संवाददाता जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को जप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जप्त किया हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पाठामारी थाना क्षेत्र के अमलझाड़ी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान सिलीगुड़ी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 279 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.