पाठशाला के बच्चों की सेहत का ध्यान रखेगी आईएपी
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय शिशु रोग अकादमी (आईएपी) की अलीगढ़ इकाई ने सरकारी बालक पाठशाला संख्या 31 और कन्या पाठशाला संख्या 38 को गोद लिया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को अकादमी से जुड़े बाल रोग विशेषज्ञ निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देंगे। स्कूल परिसर में भी समय-समय पर शिविर लगाए जाएंगे। गांधीपार्क क्षेत्र में संचालित इन स्कूलों में अकादमी की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि जांच में अस्वस्थ मिले बच्चों को दवाएं दी गईं। अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल या शिविर में आने वाले बच्चों की निशुल्क जांच की जाएगी। सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि शिविर में विद्यालय के स्टाफ को भी बच्चों की देखरेख के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह भी पढ़ें- गोला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पाठ्य पुस्तक सामग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.