फिरोजाबाद, मार्च 26 -- फिरोजाबाद, शहीद दिवस पर जन कल्याण विकास समिति ने कैंडल मार्च निकाला। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जनकल्याण विकास समिति का कैंडल मार्च अटल पार्क से शुरू हुआ। सुभाष तिराहा से होते हुए स्वामी विवेकानंद चौराहा की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर संस्था सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की। जिले के किसी पार्क का सौंदर्यीकरण कर उसका नाम भगत सिंह, सुखदेव या राजगुरु के सम्मान में रखने तथा प्राथमिक स्कूल के पाठक्रम में शहीद भगत सिंह की जीवनी फिर से प्रकाशित कराने की मांग की। कैंडल मार्च में नवल सिंह एडवोकेट, पवन झा, सोनेश कुमार, निम्नी श्रीवास्तव, प्रियंका चक, पवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.