पाटोत्सव में शुरू हुआ रामचरितमानस का संगीतमय पाठ
मथुरा, जुलाई 21 -- कोसीकलां, ठाकुर मदन मोहन महाराज के 16वें पाटोत्सव एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत रामनगर स्थित काली मंदिर में मंगलवार से धार्मिक आयोजनों का नया चरण शुरू हो गया। प्रातःकाल पंडित विद्यासागर शास्त्री ने गायन-वादन के साथ श्रीरामचरितमानस के सामूहिक सस्वर पाठ का शुभारंभ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। सायंकाल आयोजित श्री सीताराम विवाह कथा में कथा व्यास महंत नरहरिदास महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को तप, समर्पण और अटूट विश्वास का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ आयोजन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.