अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री वार्ष्णेय मंदिर अलीगढ के 26वें पाटोत्सव समारोह में शुक्रवार को बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से आठ तक के कुल 352 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसके बाद सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार एव प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधे श्याम गुप्ता स्क्रेप ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को पहचान देना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। संयोजक मंडल के सदस्य वि...