चम्पावत, अप्रैल 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के पाटी विकासखंड के थापलागूंठ ग्राम पंचायत में संचालित की जा रही निराश्रित पशुओं की गौशाला का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में भारद्वाज गौ सेवा समिति की ओर से चलाई जा रही गौशाला में 50 अतिरिक्त गौवंश की क्षमता के लिए अतिरिक्त कमरों का निर्णाण किया जाएगा। जिसके लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को 8.50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।गौरतलब है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं को खुला छोड़े जाने से काश्तकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ये पशु काश्तकारों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे। समस्या के निदान के लिए भारद्वाज गौ सेवा समिति की ओर से निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए अपने स्तर पर गौशाला का निर्माण किया गया। जिसमें एक समय में करीब 100 निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.