चम्पावत, अप्रैल 17 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी में रामलीला चौथे दिन भी जारी रही। गुरुवार को रामलीला का शुभारंभ बीडीओ मोनिका पाल ने किया। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि रामलीला में सीता स्वयंवर और कैकेई-मंथरा संवाद का मंचन किया गया। जनक की भूमिका सुरेश चंद्र, दशरथ की रंजीत सिंह, राम की प्रवीन सिंह, लक्ष्मण की रितिक नेगी, सीता की लक्ष्य जोशी, कैकेई की दीपक भट्ट और मंथरा की भूमिका ललित पचौली ने निभाई। आयोजन में लीला निर्देशक महेश गहतोड़ी, सुरेश भट्ट, तेज सिंह, पीतांबर गहतोड़ी, जगदीश टकवाल, सतीश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, दीप जोशी, महेश जोशी, पूरन भट्ट, राजू बोहरा आदि ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- पाटी रामलीला में सीता विवाह का भव्य आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...