चम्पावत, अप्रैल 17 -- पाटी। पाटी मुख्यालय में आदर्श रामलीला कमेटी पाटी जौलाड़ी के तत्वावधान में होने वाली 24 वें वर्ष की रामलीला चौथे दिन भी जारी रही। गुरुवार को रामलीला का शुभारंभ वीडियो पाटी मोनिका पाल ने किया। कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लड़वाल ने बताया कि गुरुवार को रामलीला में दशरथ द्वारा बारात लेकर जनकपुर को प्रस्थान करना,सीता विवाह के साथ ही, विष्णु लोक के दृश्य के साथ ही केकैयी मंथरा संवाद का मनमोहक दृश्य दिखाया गया। इस दौरान जनक की भूमिका सुरेश चंद्र, दशरथ रंजीत सिंह,राम प्रवीन सिंह, लक्ष्मण रितिक नेगी,सीता लक्ष्य जोशी और केकैयी दीपक भट्ट, मंथरा की ललित पचौली ने निभाई। रामलीला में लीला निर्देशक महेश चंद्र गहतोड़ी, सुरेश चंद्र भट्ट,तेज सिंह बिष्ट, पीताम्बर गहतोड़ी, जगदीश टकवाल, सतीश चंद्र जोशी, गोकुलानंद भट्ट दीप जोशी, महेश जो...