चम्पावत, अप्रैल 9 -- योगेश जोशी, पाटी। पाटी के मध्यगंगोल जीआईसी में प्रवेशोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को किताबें बांटी। प्रधानाचार्य राकेश जोशी ने बताया कि नए सत्र में 32 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचयात सदस्य किरन माहरा, वीएमसी अध्यक्ष किशन देव, इंद्र लाल वर्मा, गीता पाटनी, शीला जोशी, पूनम त्रिपाठी, सुनीता भंडारी, स्वाति शर्मा, मीनू अधिकारी, करण टोलिया, रमेश गड़कोटी, कैलाश उपाध्याय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...