चम्पावत, अप्रैल 8 -- पाटी नगर पंचायत के वार्ड आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। चार में से दो वार्ड अनारक्षित होंगे। जबकि एक वार्ड एससी महिला और एक वार्ड महिला के लिए आरक्षित होगा। एकमात्र वार्ड के लिए आई आपत्ति का डीएम मनीष कुमार ने निस्तारण किया। पाटी नगर पंचायत वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जिला प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व पाटी नगर पंचायत के चार वार्डों का आरक्षण तय कर आपत्तियां आमंत्रित की थी। इसके अनुसार रानीचौड़ वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया था। जौलाड़ी और न्यू कॉलोनी वार्ड को अनारक्षित घोषित किया था। जबकि पूनाकोट वार्ड को एससी महिला के लिये आरक्षित किया गया था। सात अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी। इस दौरान पीतांबर, राजेंद्र मेहता, हेम चंद्र आदि ने रानीचौड़ वार्ड को एससी महिला से पुरुष करने का आवेदन किया था। सुनवाई करते हुए...