चम्पावत, मार्च 12 -- पाटी। पाटी में रामलीला की तालीम शुरू हो गई है। इस दौरान रामलीला के कलाकारों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां अगले माह ग्रीष्मकालीन रामलीला शुरू होगी। आदर्श रामलीला कमेटी पाटी जौलाड़ी के तत्वावधान में अप्रैल में ग्रीष्मकालीन रामलीला होगी। इसके लिए बीते बुधवार से तालीम शुरू हुई। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि तालीम का शुभारंभ कर दिया गया है। इस वर्ष रामलीला अप्रैल में होगी। रामलीला निर्देशन महेश गहतोड़ी और सुरेश भट्ट के निर्देशन में होगी। साथ ही 12 वर्ष पूरे होने पर लव-कुश कांड की लीला का मंचन भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...