चम्पावत, फरवरी 9 -- पाटी। श्री मष्टा संगीत कला समिति ने बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान होल्यारों ने देर रात तक राग और फाग से सजी बैठकी होली का गायन किया। पाटी में रविवार को बीसी भट्ट के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। सागर मौनी ने राग यमन में पिया हम ही संग ही खेलो होरी.. की प्रस्तुति दी। मानसी गहतोड़ी ने राग काफी में कैसी ये धूम मचाई.. होली पेश की। अंकित गहतोड़ी ने श्याम खेलें होली सखिन संग में.. का गायन किया। बीसी भट्ट ने राग धमार में चमकत हो चपलसी... होली पेश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.