चम्पावत, अप्रैल 23 -- नवनीत, पाटी। पाटी में रामलीला दसवें दिन भी जारी रही। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री मुकेश महराना ने किया। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र लडवाल ने बताया कि सीता हरण, जटायु मरण, शबरी आश्रम, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। राम की भूमिका प्रवीन सिह, लक्ष्मण की रितिक नेगी, सीता की लक्ष्य जोशी, रावण की उत्तम मेहता, सुग्रीव की आदित्य पंगरिया और हनुमान की भूमिका नवनीत गहतोड़ी ने निभाई। रामलीलीला निर्देशक महेश गहतोड़ी, सुरेश भट्ट, सतीश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, आनंद मेहता, पीतांबर गहतोड़ी, राजू बोहरा, रंजीत सिंह, महेश जोशी, जगदीश टकवाल ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.