चम्पावत, अप्रैल 13 -- नवनीत, पाटी। पाटी में सोमवार को सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्डकर्नल उमेद सिंह व सहायक कल्याण अधिकारी सूबेदार एससी जोशी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। बैठक में रिटायर्ड एसएम तेज सिंह बिष्ट, जीत सिंह देउपा, नरेश सिंह, जगदीश टकवाल, जनार्दन गहतोड़ी, पीताम्बर गहतोड़ी, गुमान सिंह, चन गिरि, जगदीश पचौली, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...