चम्पावत, अप्रैल 9 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी ब्लॉक सभागार में तीन दिनी जनगणना प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण आठ से दस अप्रैल तक दिया जाएगा। जिसमें 50-50 के बैच में कुल 100 प्रगणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर डॉ. कमल गहतोड़ी, महेश चंद्र आर्य, ललित मोहन, हरीश पांडेय ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 25 मई तक भवन गणना का कार्य किया जायेगा। प्रशिक्षण में तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, रजिस्टार कानूनगो मनोज गहतोड़ी, ईओ कमल सिंह मेहता, भावेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...