चम्पावत, फरवरी 17 -- पाटी। पाटी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। वन पंचायत की जमीन पर दो मकान और एक स्थान पर पार्किंग के लिए जगह बनाई गई थी। राजस्व और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। पाटी स्टेशन में मंगलवार को राजस्व और वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए दो टिनशेड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही एक अन्य स्थान पर पार्किंग के लिए बनाई गई जगह पर भी बुलडोजर चलाया। तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया ने बताया कि वन पंचायत ने कुछ दिन पूर्व पाटी स्टेशन में वन पंचायत की भूमि में अवैध अतिक्रमण कर टिनशेड बनाने की सूचना दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.