चम्पावत, अगस्त 19 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी डिग्री कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता और योग शिविर लगाया। इसका मकसद योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करना था। योग प्रशिक्षक निर्मला जोशी ने विभिन्न योगाभ्यास एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग को तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए उपयोगी बताया। यहां मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. डीवी सिंह आदि मौजूद रहे। -- यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...