चम्पावत, जून 5 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल और पार्वती देवी घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। राजनीति के जानकारों के अनुसार पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बेहद रोचक मोड़ में पहुंच चुका है। इधर, सभासद पद के सभी प्रत्याशी भी अपने-अपने वार्डों में रात दिन सक्रिय हो रहे हैं। बहरहाल मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...