पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत, इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन के हैं जीजा
वार्ता, जून 11 -- लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में पाटी नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने बीजेपी प्रत्याशी नवीन राम को पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की है। निर्दलीय नारायण इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन के जीजा हैं। घोषित परिणामों के अनुसार नारायण लाल को 738 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 514 मत मिले। इस तरह नारायण लाल ने भाजपा उम्मीदवार को 224 मतों के अंतर से हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। आपको बता दें कि लोहाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के खुशहाल सिंह अधिकारी विधायक हैं। उन्हीं के क्षेत्र में पाटी नगर पंचायत आती है। यह भी पढ़ें- PM मोदी के बाद उत्तराखंड में भी टूटेंगे 3 रिकॉर्ड, कीर्तिमान रचने से 20 दिन दूरसमर्थकों में नाराजगी क्यों देखने को मिली? मतगणना के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.