चम्पावत, जनवरी 29 -- पाटी बाजार से जीआईसी और मल्ली पाटी,पूनाकोट गांव को जाने वाला मुख्य सीसी मार्ग बदहाल हो गया है। इससे विद्यार्थियों,शिक्षकों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। पाटी जीआईसी को जाने वाला लगभग छह सौ मीटर लंबा मार्ग बुरे हाल में हैं। सीसी मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होने पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। लोग न्यू कॉलोनी से लंबी दूरी तय कर गंतव्य को जाना पड़ता हैं। स्थानीय संजय सिंह,राजू बोहरा,राहुल बोहरा,पूरन महराना, दीपक सिंह, हरीश लडवाल,हिमांशु, पूरन सिंह,अमित मेहता, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि लोगों ने प्रशासन से मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.