पाटी और बाराकोट में सड़क सुविधा का विस्तार होगा
चम्पावत, जून 13 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी और बाराकोट में सड़क सुविधा का विस्तार होगा। दोनों ब्लॉक के दूरस्थ 20 गांवों तक सड़क पहुंचाई जाएगी। पाटी में 16 और बाराकोट के चार गांव में सड़क बनाई जाएगी। पाटी और बाराकोट के 20 गांव जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ सकेंगे। इसके लिए तैयार की गई कार्य योजना को स्वीकृति मिल गई है। पाटी ब्लॉक के जोगाबसान, बसवाड़ी, भिंगराड़ा, ढरौंज, बिनवाल गांव, चौड़ाकोट, कमलेख, करौली, मंगललेख, मौलानजाख, मौनकांडा, मूलाकोट, परेवा, पाटनगांव, तोलारंकुरी और वालिक गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। जबकि बाराकोट के बैड़ा बेडवाल, वल्सो, बंतोली एवं काकड़ी गांवों में भी सड़क पहुंचाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रस्तावित सड़कों के निर्माण से सीमांत गांवों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही सड़क संपर्क बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.