पाटीदार विवाद में मारपीट,काउंटर केस दर्ज
हाजीपुर, जून 21 -- सलेमपुर डूमरिया गांव की सहनी टोला में पाटीदार विवाद में दरवाजे चढ़कर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष से आरोप-प्रत्यारोप कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कटहरा थाने की पुलिस के अनुसार एक पक्ष से रामप्रवेश सहनी की पत्नी पूजा कुमारी ने आरोप लगाया है कि पाटीदार के पासवती देवी, चंदन, रंजन, उपेंद्र सहित छह लोगों ने मिलकर दरवाजे चढ़कर मारपीट की और चेन एवं 30 हजार रूपए नगद चुरा ले गए। वहीं दुसरे पक्ष से विधवा शांति देवी का आरोप है कि पोता अविनाश दरवाजे पर खेल रहा था कि पाटीदार के रामप्रवेश सहनी,लालू सहित चार लोग मिलकर उसे पीटने लगे। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया और मंगलसूत्र छीन ले गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.