पाटिया गांव से लगे जंगल में अराजकतत्वों ने लगाई आग
अल्मोड़ा, मई 26 -- अल्मोड़ा। पाटिया से लगे जंगल को अराजकतत्वों ने आग के हवाले कर दिया। छोटी सी चिंगारी ने कुछ ही देर में भयावह आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने जंगल का बड़ा हिस्सा अपने आगोश में लिया। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स ने वन विभाग को सूचित कर मोर्चा संभाल लिया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सभी का संयुक्त प्रयास सफल हुआ। देर रात आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- कोसी, पपरशैली, रेलाकोट, भैसोड़ाफार्म के जंगल धधके यह भी पढ़ें- 100 दिन के भीतर 392 जंगल धधके, उत्तराखंड में 329 हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.