पाटादोहर गांव में अनाथ युवती का डॉ कौशल किशोर दंपत्ति ने किया कन्यादान
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। छतरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती पाटादोहर गांव में बुधवार की रात में सामाजिक सरोकार के तहत वन राखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं उनकी पत्नी सह डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल ने अनाथ युवती बरती कुमारी का धूमधाम से विवाह कराकर कन्यादान किया। बरती कुमारी, स्वर्गीय सुकुल सिंह की पुत्री हैं जिनका विवाह अर्जुन सिंह के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में नवदंपती को बर्तन, वस्त्र और आशीर्वाद स्वरूप अमरूद व कपूर के पौधे भेंट किए गए। बारातियों के बीच भी पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अब तक 22 अनाथ एवं गरीब बच्चियों के विवाह में सहयोग कर कन्यादान कर चुके डॉ. कौशल किशोर दंपती ने इस सामाजिक सरोकार के काम को भी निरंतर आगे बढ़ाते रहे का संकल्प लिया है। डॉ. कौशल ने कहा कि गरीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.