लातेहार, मई 22 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गढ़बुढ़नी पंचायत के पाटाआम्बा टोला गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाल जीवन जीने को मजबूर है। गांव निवासी पुनदेव बृजिया ने बताया कि आज तक गांव में सड़क नहीं पहुंच पाई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब गांव का संपर्क मुख्य सड़क से लगभग कट जाता है।

सड़क की कमी ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों को स्कूल भेजने और दैनिक जरूरतों के सामान लाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार बीमार लोगों को खाट या कंधे के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वहीं पेयजल संकट भी गांव की बड़ी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ आज तक गांव को नहीं मिल पाया है।

पेयजल संकट गांव में अब...