सहरसा, सितम्बर 3 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोसी, सीमांचल सहित अन्य क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब जोगबनी से सहरसा होकर दानापुर जाने वाली अप डाउन वन्दे भारत ट्रेन सूबे की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का ठहराव पाटलिपुत्र स्टेशन पर प्रयोगात्मक किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही ट्रेन के ठहराव से संबंधित तिथि सुविधानुसार जारी करने का जोनल रेलवे को निर्देश दिया है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर वन्दे भारत ट्रेन के ठहराव बाद कोसी, सीमांचल सहित अन्य क्षेत्र के लोगों की इसे पकड़ने के लिए दानापुर जाने की मजबूरी खत्म होगी। जाम की वजह से ट्रेन छूटने जैसी परेशानी से निजात मिलेगी। वहीं जोगबनी तरफ से जाने वाली ट्रेन से हाजीपुर या दानापुर उतरकर पटना आने की विवशता भी दूर होगी। खास बात यह ...