पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद बिहार में सियासी भूचाल, मंत्री बोले 'साजिश'; पप्पू यादव ने कहा युवाओं का गुस्सा जायज
पटना, जून 14 -- Patliputra Railway Station Violence : बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों द्वारा किए गए हंगामे, ट्रेन रोकने और पथराव की घटना ने अब सूबे में एक बड़ा सियासी रूप अख्तियार कर लिया है। इस गंभीर मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बिल्कुल विपरीत बयान सामने आए हैं। जहाँ एक तरफ सरकार इस घटना के पीछे किसी सोची-समझी साजिश और उपद्रवियों का हाथ होने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने इसे सीधे तौर पर बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के सब्र का बांध टूटना बताया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।'छात्र कभी ऐसा नहीं कर सकते, यह असामाजिक तत्वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.