मुख्य संवाददाता, सितम्बर 17 -- त्योहारी मौसम और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल और 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन सितंबर से अक्टूबर तक होगा। ट्रेन संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और बुधवार व शनिवार को नहीं चलेगी। इस दौरान इसके कुल 22 फेरे होंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा। यह ट्रेन भी सप्ताह में पांच दिन चलेगी और गुरुवार व रविवार को नहीं चलेगी। इसके भी 22 फेरे निर्धारित किए गए हैं। रेलवे क...