हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 12 -- बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पाटलिपुत्र सहकारी बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह के 6 ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। इन पर 10 सालों के सेवाकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। छापेमारी में इनके पास पेट्रोल पंप, चावल मिल, पटना में पहाड़ी पर जी-5 आलीशान मकान, पैतृक गांव में 41 डिसमिल जमीन सहित करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली है। ईओयू ने विकास अधिकारी से संबंधित कुछ बैंक खातों को भी फ्रीज करना शुरू कर दिया है। छापेमारी पटना के रूपसपुर थाना के रामजयपाल नगर स्थित पुष्पक रेसिडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-203, शहर के अगमकुआं थाना के पहाड़ी पर के पास जकरियापुर मोहल्ला में कृष्णा निकेतन स्कूल के पास गोदाम गली में आलिशान पांच मंजिला मकान, एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.