पटना, जून 22 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में विषयवार शिक्षकों की कमी है। विवि में स्वीकृत पदों के मुकाबले 48% शिक्षकों पर ही पठन-पाठन का कार्य संचालित हो रहा है। कुल स्वीकृत शिक्षक पदों की संख्या 1595 है। इनमें से 776 पदों पर ही नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। इस हिसाब से 51.35 प्रतिशत यानी 819 पद खाली पड़े हैं। आंकड़ा बताते हैं कि विश्वविद्यालय आधी से भी कम शिक्षक क्षमता पर काम कर रहा है। विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने बताया कि शिक्षकों की इस भारी कमी के बावजूद विश्वविद्यालय का शैक्षणिक संचालन मुख्य रूप से विजिटिंग और गेस्ट फैकल्टी से चल रहा है। कहा कि विद्यार्थियों के पठन-पाठन का कार्य बाधित न हो और पढ़ाई की गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए विजिटिंग और गेस्ट फैकल्टी भी कक्षाएं ले रहे हैं। 111 गेस्ट फैकल्टी का कार्यकाल 11 महीनों के ...