पाटलिपुत्र विवि की वित्तीय समिति की हुई बैठक
पटना, सितम्बर 29 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) की 27वीं वित्तीय समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कॉलेजों से प्राप्त आवश्यकताओं के आधार पर तैयार वित्तीय वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित बजट प्राक्कलन और वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट प्राक्कलन संबंधित विभिन्न वित्तीय मामलों पर चर्चा की गई और प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी, डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन, टीपीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, जेडी वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीरा कुमारी, वित्त अधिकारी सुबोध कुमार वर्मा के अलावा विवि के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.