पटना, मई 9 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में सत्र 2026 में स्नातक में नामांकन के लिए 'समर्थ' पोर्टल सोमवार से लाइव हो जाएगा। बीएससी-बीएससी और बीकॉम के विभिन्न प्रोग्राम में आवेदन समर्थ पोर्टल से जून के प्रथम सप्ताह तक लिए जाएंगे। इस बार लगभग 1.25 लाख सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। चूंकि पीपीयू के 16 नए डिग्री कॉलेजों भी पटना और नालंदा के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित किए गए हैं। इसलिए इस बार सीटों की संख्या बढ़ गई है। पटना और नालंदा में पीपीयू के नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। यहां छह विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, और समाज शास्त्र में च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत पढ़ाई शुरू की जा रही है। यह भी पढ़ें- PU : पटना विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन 10 मई से, 4200 यूजी और 1250 पीजी सीटें इसम...