पटना, अप्रैल 11 -- पाटलिपुत्र विवि परिसर में अन्नपूर्णा जीविका दीदी की रसोई की शनिवार को शुरुआत हुई। उद्घाटन करते हुए ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में दीदी की रसोई महत्वपूर्ण कदम है। इससे जहां लोगों को स्वच्छ खाना उपलब्ध होता है। वहीं महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की पहल से न केवल छात्रों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होगी। कहा कि जीविका दीदी रसोई को शिक्षा और सेवा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। कुलसचिव प्रो. अबू बकर ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के शुरू होने से छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.