पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रि ट्रेन सेवा शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के रास्ते पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रि ट्रेन का परिचालन सोमवार की रात शुरू हो गया। पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेन संख्या 03216 पूर्णिया कोर्ट के लिए रवाना हुई, जो रात करीब एक बजे मुजफ्फरपुर पहुंची। हालांकि, यहां पूर्णिया के लिए यात्री नहीं मिले। समस्तीपुर और खगड़िया के लिए इक्का-दुक्का लोग मिले। वहीं, 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र पैसेंजर मंगलवार की सुबह 9.10 बजे पाटलिपुत्र के लिए खुलेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर दोपहर 3.50 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद दोहपर 3.55 बजे पाटलिपुत्र के लिए खुलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन ही दोनों ओर से चलेगी। यह भी पढ़ें- पटना-पूर्णिया के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.